फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में अब शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं। इस संबंधी बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की हुई मीटिंग में फैसला लिया गया। मीटिंग की प्रधानगी करते हुए डीसी मोहाली गिरीश दयालन ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ट्रैफिक पुलिस की तरफ से चालान काटे जाएंगे। चालान करने का मकसद लोगों को जागरूक करना है जिससे शहर की ट्रैफिक को सुचारु ढंग के साथ चलाया जा सके।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को आदेश दिया कि भीड़ वाली सड़कें एयरपोर्ट रोड और फेज 3-5 वाले चौक से फेज -11 की तरफ जाती सड़क पर ट्रैफिक को सही ढंग से चलाने के लिए ट्रैफिक चिह्न और रफ्तार हद दिखाई जाए। इस के अलावा ट्रैफिक पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए, सीसीटीवी कैमरे लगाऐ जाएं और सड़कें पर पड़े गड्ढे भरे जाएं। इस कार्य को पायलट प्रोजेक्ट की तरह शुरू किया जाएगा। वह स्थान जहां जाम लगा रहता है, वहां यातायात को चालू रखने के लिए विकल्प ढूंढे जाएं और यातायात के फ्लो को देखते हुए ट्रैफिक को सही ढंग के साथ चलाने का प्रबंध किया जाए।
उन्होंने कहा कि जिले में जहां सड़क हादसे ज्यादा होते हैं वहां पर खुद अधिकारियों के साथ लेकर दौरा करेंगे और मौका देखकर सड़क हादसे रोकने के लिए हर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीसी ने चप्पड़चिड़ी सड़क के काम का जायजा लिया
इस दौरान ही डीसी ने चप्पड़चिड़ी सड़क के काम का जायजा लेते ही आदेश दिया कि इस सड़क ऊपर से गुजरते ट्रैफिक के लिए परिवर्तनीय प्रबंध कर सड़क का काम पांच दिन में पूरा किया जाए। इसके अलावा मीटिंग में सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत अमल में लाई गई कार्रवाई का जायजा भी लिया और इस स्कीम को सख्ती के साथ लागू करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें