फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख नौकरियां देना संभव नहीं : चन्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। पंजाब के तकनीकी शिक्षा और रोजगार मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का कहना है कि राज्य सरकार नौजवान वर्ग को रोजगार देने के लिए वचनबद्ध है। अब तक रोजगार मेलेे लगाकर 5.40 लाख नौकरियां दी जा चुकी हैं। वह गांव ध्यानपुरा के एक निजी संस्थान में जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से लगाए गए प्लेसमेंट कैंप के दौरान नौकरी के लिए चयनित युवाओं को ऑफर लेटर सौंप रहे थे।
विज्ञापन

चन्नी ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा चाहे घर-घर नौकरी का वादा किया था, लेकिन 40 लाख नौकरियां देनी संभव नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार के मौके पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि नौजवान वर्ग को स्वयं रोजगार के लिए भी उत्साहित किया जा रहा है। स्वयं रोजगार के मौके प्रदान करने के लिए सरकार की ओर से कर्जे की नई स्कीम लाई जा रही है जिसमें 30 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी।
चन्नी ने कहा कि पंजाब की तकनीकी शिक्षा को ऊंचा उठाने के लिए ठोस यत्न किए जा रहे हैं। नौजवान वर्ग को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना समय की जरूरत है, ताकि वे हुनर प्राप्त करके रोजगार प्राप्त कर सकें। इस उद्देश्य के लिए ही मानकपुर शरीफ में स्थापित की जा गई आईटीआई इस वर्ष से चालू कर दी जाएगी। पंजाब में अमन कानून की व्यवस्था संबंधी पूछे गए सवाल के जवाब में चन्नी ने कहा कि सरकार इससे सख्ती से निपटेगी। कैबिनेट में अनुशासनहीनता संबंधी चन्नी ने कहा कि किस मंत्री से कौन सा काम लेना है, यह देखना मुख्यमंत्री का काम है। चन्नी ने सरस्वती इंस्टीट्यूट द्वारा नर्सिंग शिक्षा में पाए जा रहे योगदान की प्रशंसा की तथा अपोलो अस्पताल की ओर से चयनित संस्था की 60 लड़कियों को ऑफर लेटर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें