फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-70 से हटाएं अवैध कब्जे, वरना करेंगे संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में वीआईपी लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों के मामले में सेक्टर-70 के लोग भी उतर आए हैं। उन्होंने कब्जों के खिलाफ नगर निगम के स्टैंड की जहां प्रशंसा की, वहीं मांग की कि उनके एरिया के अवैध कब्जे तुरंत हटाए जाएं। वरना वह संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन

वीरवार को रेजिडेंट एसोसिएशन की मीटिंग प्रधान आरपी कंबोज व महासचिव आरके गुप्ता की अगुवाई में हुई। पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी भी मौजूद रहे। आरके गुप्ता ने कहा कि पार्क नंबर 32 व कई उच्च पहुंच वालों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं, जिन्हें अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर कर्नल शमशेर सिंह डडवाल, दर्शन सिंह महिमी, महादेव सिंह, अमर सिंह धालीवाल, गुरजिंदर सिंह, आरके वर्मा, नीटू राजपूत, रूपिंदर सिंह, शोबा गौरिया, गुरमीत भुल्लर, नरिंदर कौर, नीलम चोपड़ा, नीलम पूनिया, सुखविंदर कौर, प्रेम कुमार चांद, एसएस चौहान, पंकेश कुमार, अजीत सिंह व जाओपी राजन आदि हाजिर थे।

एमआईजी सुपर मकानों में लगाई जाएं लिफ्टें
मीटिंग में सरकार से मांग की गई कि नीड बेस्ड पॉलिसी को तुरंत लागू किया जाए। एमआईजी सुपर मकान चार मंजिला हैं, जिनमें रहने वाले आधे लोग सीनियर सिटीजन हैं, जिन्हें चौथी मंजिल पर जाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में वहां पर लिफ्ट की व्यवस्था की जाए। इसी तरह चौथी मंजिल के ऊपर पानी की टंकियों के जाने का प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन


सेक्टर-70 में जल्दी बनाया जाए खेल स्टेडियम
मीटिंग में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके सीए गमाडा से स्पेशल पार्क नंबर 32 से गांव मटौर के बीच खाली पड़ी जगह में स्टेडियम बनाने की मांग की गई, ताकि सेक्टर-70 की लगभग 20 हजार आबादी के लिए खेलने का प्रबंध हो सके। पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी ने मीटिंग में बताया कि गमाडा ने सेक्टर-71, 69, 78 व फेज-7 में दो स्टेडियम बनाए हैं, लेकिन सेक्टर-70 इन सेक्टरों में बहुत बड़ा है, जहां पर कोई स्टेडियम नहीं है।

किन्नरों को 1100 से 2100 दी जाएगी बधाई
मीटिंग में शादी और बच्चों के पैदा होने पर बधाई संबंधी संदेश के संबंध में अहम फैसला लिया गया। इसमें सर्वसम्मति से तय किया गया अब किन्नरों को बधाई 1100 से 2100 रुपये दी जाएगी। अगर इसके बाद कोई धक्का करता है तो इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी जाएगी। प्रस्ताव की कॉपी डीसी, एसएसपी व एसडीएम समेत सारे अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें