फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर रोजगार मुहैया करवाने के लिए बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में घर-घर रोजगार मुहैया करवाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में वीरवार को डीसी गिरीश दियालन ने उद्योगपतियों संग मीटिंग की। मीटिंग में रोजगार ब्यूरो के अधिकारी भी मौजूद रहे। इसमें मिशन को कामयाब बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। डीसी ने कहा कि मीटिंग में उद्योगपतियों से उनकी जरूरत के कौशल के बारे में जानकारी हासिल की गई। साथ ही विश्वास दिलाया गया कि भविष्य में उनकी जरूरत के हिसाब से ही इंडस्ट्री को मैन पावर मुहैया करवाई जाएगी। डीसी ने बताया कि जल्द ही हुनर विकास केंद्रों में जरूरत के हिसाब से स्किल कोर्स शुरू किए जाएंगे, ताकि युवाओं को रोजगार हासिल करने में दिक्कत न आए। इस संबंध में जल्द कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें कारोबार ब्यूरो के अधिकारियों, इंडस्ट्रियल एसोसिएशनों के नुमाइंदों को शामिल किया जाएगा। यह कमेटी जहां बेरोजगार नौजवानों को रोजागर के अवसर मुहैया करवाएगी, वहीं इंडस्ट्री वालों को उनकी जरूरत के हिसाब से मैन पावर दिलाई जा सकेगी। उन्होंने सितंबर में आयोजित किए जाने वाले रोजगार मेलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेलों में लोगों का सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर मोहाली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के विवेक पुरी व जगदीप सिंह, डेराबस्सी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के विजय मित्तल व राकेश रतन अग्रवाल व चलानो इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के बलवंत सिंह, गुरमेल सिंह समेत कई उद्योगपति हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें