फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईपीएस-गुरुद्वारा सिंह शहीदां रोड का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम ने शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली वाईपीएस से गुरुद्वारा सिंह शहीदां जाने वाली सड़क के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई है। इस पर 29 लाख रुपये की लागत आएगी। नगर निगम ने इस संबंधी प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेज दिया है। जैसे ही प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी। उसके बाद सड़क का काम शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि इससे शहर को नई लुक मिलेगी।
विज्ञापन

वाईपीएस से गुरुद्वारा सिंह शहीदां जाने वाली सड़क के किनारों पर दोनों तरफ प्राइम सेक्टर शुमार हैं। इसके अलावा गुरुद्वारा अंब साहिब और फेज-7 मार्केट को भी यही सड़क जाती है, जहां अक्सर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। हाल ही में गमाडा ने सड़क के साथ लगते एरिया में काफी कॉमर्शियल प्रॉपर्टी भी नीलाम की है, जहां पर कई शॉपिंग मॉल व इमारतें बनने वाली हैं। इस दौरान उक्त सड़क के ब्यूटीफिकेशन व अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा। सड़क की नए सिरे से लैंड स्केपिंग की जाएगी। आकर्षक पौधे तक लगाए जाएंगे। उम्मीद है कि पीसीए में होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच से पहले यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
जिक्रयोग है कि गत अकाली-बीजेपी सरकार के समय भी इस सड़क का ब्यूटीफिकेशन नगर निगम द्वारा किया गया था। उस समय सड़क के सेंटर में लगे पेड़ों पर लाइटिंग व अन्य इंतजाम किए गए थे, लेकिन समय बीतने के साथ लाइटिंग को कुछ लोगों ने नुकसान पहुंचा दिया। काफी सामान चोरी भी हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति को रंगे हाथों काबू भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें