फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव में नक्शा फीस बढ़ाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नगर काउंसिल नयागांव में नक्शा फीस पंजाब के अन्य शहरों की तुलना में कई गुना बढ़ा दी गई है। इससे लोगों में रोष है। लोगों ने नगर काउंसिल को 15 दिन में नक्शा फीस कम करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर 15 दिन में फीस कम नहीं की तो लोग सीएम की कोठी का घेराव करेंगे और वहां पक्का मोर्चा लगाकर संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

नयागांव में बिल्डिंगों की नक्शा फीस बढ़ाने का मामला काफी समय से तूल पकड़े हुए है। लोगों ने नगर काउंसिल के दफ्तर का घेराव भी किया। लोगों ने बताया कि नक्शों की फीस साल दर साल 10 प्रतिशत बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा अन्य टैक्स भी लगाए जा रहे हैं। पार्षदों ने बताया कि हाउस मीटिंग में नक्शा फीस कम करने के लिए दो बार प्रस्ताव पास किया गया, लेकिन पंजाब सरकार ने लोगों के साथ नाइंसाफी करते हुए नक्शा फीस कम करने के बजाय बढ़ा दी है। इस मौके पर पार्षद मलकीत सिंह सिद्धू जोकि कांग्रेस कार्यकर्ता हैं, वह भी इस प्रदर्शन में शामिल रहे।
सुरेंद्र, गुरबच्चन, निशान सिंह, हरि राम, गरजा सिंह, भूपेंद्र सिंह भूप्पी, गुरध्यान सिंह, गुरप्रीत सिंह पप्पी व पूर्व पार्षद निर्मला देवी ने कहा कि यदि नक्शे की फीस में कटौती नहीं की गई तो वह मुख्यमंत्री निवास पर जाकर रोष प्रकट करेंगे। जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल भी शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें