फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को जलभराव से बचाने को डीसी ने दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बारिश के दिनों में बरसाती पानी की वजह से लोगों का नुकसान न हो इस बात के लिए जिला प्रशासन काफी सख्त हो गया है। जिले के डीसी गिरीश दियालन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीवरेज व ड्रेनेज लाइनों व मेन होल की सफाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने अपने आदेश में गमाडा के मुख्य प्रशासक, नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर, जीरकपुर, लालड़ू, बनूड़, कुराली, नयागांव, डेराबस्सी की नगर काउंसिलों को भी इस दिशा में कार्रवाई करने के लिए कहा है। इसके अलावा संबंधित अधिकारी अपने अधीन आते इलाकों में सड़कों से मलबा हटवाने का काम भी करेंगे।
विज्ञापन

बरसात का मौसम आने वाला है। आधा जून गुजर गया है। मानसून कभी भी शहर में पहुंच सकता है। ऐसे में जिला प्रशासन किसी भी चीज को हलके में नहीं लेना चाहता है। इस वजह से प्रशासन ने तुरंत सीवरेज लाइनों की सफाई के आदेश अधिकारियों को दिए है। हालांकि मोहाली शहर में सफाई का काम काफी समय से चल रहा है। कई इलाकों की लाइनें साफ हो चुकी हैं जबकि अन्य इलाकों में हालात ऐसे नहीं हैं।
जिक्रयोग है कि कुछ समय पहले शहर में काफी तेज बारिश हुई थी। इस दौरान डेढ़ घंटे की बारिश से जलभराव हो गया था। कई इलाके पूरी तरह से पानी में डूब गए थे। इसके अलावा लोगों को सामान तक खराब हो गया था। ऐसे में प्रशासन ने अब लाइनों की सफाई के आदेश जारी किए हैं ताकि शहर को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें