फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर लोगों को गिफ्ट में मिलेंगे पौधे, आने जाने की सुविधा भी रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को मोहाली जिले में होने वाले जिला स्तरीय समागम में जहां लोग योग के आसान कर खुद को तंदरुस्त बनाएंगे वहीं, उन्हें वातावरण को बचाने के लिए प्रशासन की तरफ से पौधे भी वितरित किए जाएंगे। इतना ही नहीं इस दौरान पंजाब को नशा मुक्त बनाने की नसीहत भी दी जाएगी। इस संबंधी मुख्य समागम सेक्टर-78 स्थित मल्टीपर्पस स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न होगा। समागम सुबह 7 से 8 बजे तक चलेगा। यह जानकारी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने नेशनल योग दिवस के मौके करवाए जाने वाले समागम की तैयारियों को लेकर बुलाई मीटिंग में दी। समागम को कामयाब बनाने के लिए एक विशेष कमेटी गठित की गई। साथ ही समाज सेवी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि समागम में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। पुलिस विभाग व अलग-अलग विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा समागम में हिस्सा लिया जाएगा। समागम वाली जगह पर मेडिकल टीमें भी तैनात की जाएगी। समागम में भाग लेने वाले स्कूली विद्यार्थियों को व अन्य व्यक्तियों को समागम में लाने और वापस छोड़ने का प्रबंध किया जाएगा। खेलों में जिला, नेशनल स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। योग दिवस समागम में भाग लेने वाले हरेक भागीदार को पौधे वितरित किए। इस मौके पर मीटिंग में जिला यूनानी व आयुर्वेदिक अफसर, सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं व जिला यूथ कोआर्डिनेटर नेहरू युवा केंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें