फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा दो घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर सोमवार गांव भांखरपुर के पास एक ट्रक सड़क के बीच डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दौरान ट्रक खराब हो गया और मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद जाम को खुलवाया। इस दौरान गांव भांखरपुर से डेराबस्सी तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम में फंसे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को एक ट्रक चंडीगढ़ से डेराबस्सी की ओर जा रहा था। जब वह गांव भांखरपुर के पास पहुंचा तो ट्रक का टायर सड़क के बीच पड़ी सीमेंट की स्लैब पर चढ़ गया और ट्रक के टायर बाहर निकल गए। खराब ट्रक खड़ा होने के कारण दोनों तरफ यातायात में रुकावट पैदा होने लग गया। देखते ही देखते कुछ मिनट में हाईवेे के दोनों ओर जाम लगना शुरू हो गया। सुबह के समय पर दफ्तर, स्कूलों-कालेजों व अन्य कामों पर जाने वाले लोगों की ज्यादा संख्या होने के कारण कुछ देर में गांव भांखरपुर से डेराबस्सी तक जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस के मौके पर देरी से पहुंचने के कारण डेराबस्सी नया फ्लाईओवर भी वाहनों के साथ भर गया। वाहन चालकों को डेराबस्सी से गांव भांखरपुर तक जाने के लिए पांच मिनट के सफर को तय करने के लिए घंटों तक जाम में परेशान होना पड़ा। काफी मशक्कत बाद में ट्रैफिक पुलिस की ओर से तकरीबन दो घंटे बाद सड़क से खराब ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु किया।
इस दौरान चंडीगढ़ के अलग अलग अस्पतालों में मरीजों को ले जा रही कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। लोगों को अपने कामों में पहुंचने में भारी देरी हो गई। गर्मी में बसों व अन्य वाहनों में बैठी सवारियों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

गांव भांखरपुर निवासियों ने बताया कि हाईवे अथारिटी की ओर से सड़क के बीच डिवाइडर के लिए सीमेंट की स्लैब खड़ी की हुई हैं। जहां आए दिन हादसे घटते होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां सीमेंट की स्लैबों की जगह स्थायी हल करने की मांग की है।
विज्ञापन


कैप्शन
हाईवे पर खराब ट्रक को क्रेन की मदद के साथ सड़क से हटाए जाने का दृश्य।
-चंडीगढ़ अंबाला मुख्य मार्ग पर लगे जाम का दृश्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें