मोहाली। सेक्टर-71 के लोग समस्याओं को सामना कर रह रहे हैं। इस संबंधी वह प्रशासन को कई बार बता चुके हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा उनकी सुध नहीं ली जा रही। यह कहना है कि एक्स सर्विसमैन ग्रीवांसेस सेल के प्रधान व कंज्यूमर प्रोटेक्शन फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल एसएस सोही का। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
पत्र में उन्होंने कहा है कि सेक्टर-71 में कई जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे लोगों के बीमार होने की आशंका बनी हुई है। कम्युनिटी सेंटर के सामने खाली जगह में सब्जी मंडी लगाई जाती है, लेकिन वहां उचित सफाई न होने से काफी गंदगी रहती है। वहीं, कई इलाकों को कूड़ा भी वहां पर डंप होता है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लावारिस पशु इलाके में घूमते रहते हैं, जिससे औरतों और बुजुर्गों को सामान खरीदने में दिक्कत आती है। मंडी में वाहनों की पार्किंग का प्रबंध नहीं है। अपने पत्र में कहा कि कोठी नंबर 1121 से 1126 के सामने बने पार्क में कूड़ेदान नहीं लगे, जिसके चलते पार्क में सैर करने आने वाले लोग पार्क में गंदगी फेंकते हैं। ऐसे में वहां पर कूड़ेदान रखवाए जाएं। वहीं, उन्होंने कहा कि पार्क में कुछ पेड़ ऐसे हैं जोकि बहुत ऊंचे हो चुके हैं। इनकी तुरंत छंटाई की जाए। उन्होंने सेक्टर-71 की बी और सी सड़कों के किनारे लोगों के चलने के लिए ट्रैक बनने की मांग की। उन्होंने कहा कि निगम ने गत वर्षों में गऊ सेस के नाम पर करोड़ों रुपये इकट्ठे किए हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल पशुओं की देखभाल के लिए नहीं किया गया।