फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहा था परिवार, घर में लगी आग, बाल-बाल बचे सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शिवालिक स्कूल के नजदीक बुधवार देर रात को एक घर में आग लगने से कमरे में पड़ी 20 हजार की नकदी और सामान जलकर राख हो गया। वहीं, घर में सो रहे परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सुरिंदर सिंह निवासी मकान नंबर 136बी ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे घर में आग लग गई। घटना के समय वह और उसका लड़का नीचे कमरे में सो रहे थे, जबकि उसकी पत्नी व लड़की छत पर सो रहे थे। अचानक उसे घर में धुआं उठता महसूस हुआ। उठकर देखा तो कमरे में आग लगी हुई थी। उसने तुरंत परिवार के सदस्यों को उठाया व जान बचाने के लिए बाहर भागे। तुरंत आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। आग से घर के एक कमरे में पड़ा सारा सामान जिसमें कपड़े, बेड, कंप्यूटर, टीवी व करीब बीस हजार की नकदी और सोने के गहने जल गए।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें