फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आईटी सिटी में बसने का सपना होगा सच

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आईटी सिटी में बसने का इंतजार कर रहे लोगों का सपना जल्द ही हकीकत में बदल जाएगा। गमाडा द्वारा गत वर्ष निकाली गई आईटी सिटी 753 रिहायशी प्लाटों की स्कीम का नंबरिंग ड्रॉ 28 जून को निकाला जाएगा। इसके बाद गमाडा द्वारा प्लाट मालिकों को पजेशन दे दिया जाएगा। गमाडा ने स्कीम के अलाटियों का सारा विवरण वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। साथ ही लोगों को 24 जून तक सुझाव देने के लिए कहा है। गमाडा ने साफ किया है कि इसके बाद आने वाले सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उक्त प्लाटों की स्कीम गमाडा ने गत वर्ष निकाली थी, जिसमें कई लोगों ने आवेदन किया था। गमाडा द्वारा गत वर्ष ही स्कीम का ड्रॉ निकाला गया था। वहीं, गमाडा ने अब अलाटियों को उनके प्लाट देने की तैयारी की है। इसके तहत प्लाटों का नंबरिंग ड्रॉ निकालने का फैसला लिया है। गमाडा अधिकारियों के मुताबिक ड्रॉ 28 जून को सेक्टर-69 स्थित कम्युनिटी सेंटर में होगा। ड्रॉ में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो, इससे बचने के लिए प्रशासन की तरफ से पूरे इंतजाम किए जाएंगे। ड्रॉ प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाने का फैसला लिया गया है।

इन साइजों के निकाले गए थे प्लाट्स
पंजाब में कांग्रेस की सरकार आने के बाद मोहाली की आईटी सिटी में 753 प्लाटों की पहली स्कीम निकाली गई थी। इसमें 100, 150, 200, 300, 400 और 500 वर्ग गज के प्लाट शामिल थे। स्कीम में प्रति वर्ग गज का रेट 25000 रुपये तय किया गया था।
विज्ञापन


अब आईटी सिटी पर पूरा फोकस
अब गमाडा को पूरा फोकस आईटी सिटी पर लगा है, क्योंकि एक तो आईटी सिटी अब बसकर पूरी तरह से तैयार हो गई है। दूसरा कई नामी कंपनियां और यूनिवर्सिटी भी इलाके में आ चुकी हैं। इससे लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा एयरपोर्ट व अन्य सुविधाएं भी पास में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें