फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव में गहराया पानी का संकट, नाडा पुल के पास पाइपलाइन लीकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नयागांव में जहां पानी का संकट गहराया हुआ है, वहीं नाडा पुल के पास पानी की पाइपलाइन लीकेज होने से सैकड़ों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। इस बारे में वाटर सप्लाई विभाग को खबर तक नहीं है। इस कारण नाडा गांव में वाटर सप्लाई लो प्रेशर से होने से लोग काफी परेशान हैं। लोग सोशन मीडिया पर भी विभाग के खिलाफ अपनी भड़ास निकालते रहे। व्हाट्सएप पर लोगों ने कहा कि लोगों को जहां घरों में पीने का पानी नहीं मिल रहा, वहीं 20-25 दिन से नाडा पुल के बिल्कुल पास पानी की बर्बादी हो रही है, लेकिन अधिकारी लीकेज ठीक करने की ओर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

कुमाऊं कॉलोनी निवासी अतुल शर्मा ने कहा कि उनके घर से आधा किलोमीटर दूर ट्यूबवेल है, लेकिन लगभग 100 घरों में पानी की सुचारु सप्लाई नहीं पहुंच रही। रात को ऑफिस से घर आने के बाद देर रात तक पानी की प्रतीक्षा करनी पड़ती है।

महिलाओं को घरेलू कामकाज करने में आ रहीं मुश्किलें
जनता कॉलोनी, आदर्श नगर, विकास नगर, दशमेश नगर, कुमाऊं कॉलोनी, सफेदा कॉलोनी, गोबिंद नगर, सिंघा देवी के इलाकों में पानी की कमी के कारण महिलाओं को घरेलू काम काज करने में काफी मुश्किलें आ रहीं हैं। हालांकि कई लोगों का यह भी कहना है कि उनके एरिया में तो पानी वीकेंड में एक बार आता है। पानी की यह समस्या उनके एरिया में लंबे समय से है। इस बारे में कई बार अधिकारियों को बता चुके हैं।
विज्ञापन


पता चलते ही लीकेज को ठीक कर दिया : जेई
नयागांव वाटर सप्लाई विभाग के जेई सतपाल ने कहा कि उन्हें व्हाट्सएप के जरिए लीकेज का पता चला है, जिसके बाद तुरंत लीकेज को ठीक कर दिया है। अगर इतने दिन से यहां लीकेज होती तो नाडा के लोग चुप नहीं बैठते। वहीं, बिजली की लो वोल्टेज की समस्या के बारे में मुल्लांपुर बिजली महकमे को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें