फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेक फेज में सरकारी डिस्पेंसरी बनाने की योजना : सिद्धू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार बुनियादी सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए वचनवद्ध है। इस संबंध में अब लोगों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। यह बात पंजाब के सेहत व परिवार भलाई मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने फेज-4 के लोगों के साथ मीटिंग करते हुए कही। सीनियर कांग्रेस नेता करन जौहर की अगुवाई में मंत्री सिद्धू से मिलने गए दल ने मांग की कि फेज-4 में सरकारी डिस्पेंसरी खुलवाई जाए, ताकि शहर के लोगों को सेहत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। सिद्धू ने कहा कि शहर के मास्टर प्लान के मुताबिक हरेक फेज में एक सरकारी डिस्पेंसरी बनाने की योजना है, लेकिन फेज-4 में अभी तक कोई डिस्पेंसरी नहीं है। वहीं, जरूरत पड़ने पर लोगों को फेज-1 या 3 की डिस्पेंसरियों में जाना पड़ता है या फिर उन्हें निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। जौहर ने बताया कि मंत्री ने दल को भरोसा दिया कि वह इस संबंधी जरूरी कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर सुरिंदर सिंह खोखर, डॉ. गुरदीप सिंह विर्क, एसएस कमल, वीके शर्मा, गीता आनंद, चरनजीत सिंह, बाबा सिंह खोखर, मनमोहन सिंह, परमजीत मरवाहा समेत कई लोग हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें