फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांट्रेक्ट वर्कर्स ने कैबिनेट मंत्री चन्नी की कोठी के बाहर टांगा मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चे के अलग-अलग संगठनों के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की खरड़ स्थित कोठी के बाहर रोष प्रदर्शन किया। सुखविंदर सिंह चंडीगढ़ व मलागर सिंह खमाणों ने बताया कि ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चे के अलग-अलग संगठनों में जल सप्लाई एंड सैनीटेशन कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि 27 मई को पंजाब सरकार के निर्देशानुसार तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी के साथ बैठक की थी जिसमें कमेटी ने उनकी मांगों को हल करने का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को मंत्री ने सब कमेटी के सदस्यों को सुबह 8:30 बजे मिलने का समय दिया था। उन्होंने बताया कि सुबह जब सब कमेटी के सदस्य मंत्री को मांगों संबंधी मिलने आए तो लगभग दो घंटे तक वह मंत्री की कोठी में ही बैठे रहे। इस दौरान मंत्री का पीए उन्हें मंत्री से मिलाने में आनाकानी करता रहा। कैबिनेट मंत्री से मिलने आए सदस्यों ने बायकाट करते हुए अपनी मांगों संबंधी मंत्री को दिए जाने वाले मांग पत्र को मंत्री की कोठी के बाहर दरवाजे पर लटका कर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जब कैबिनेट मंत्री को इस बारे में पता चला तो उन्होंने केवल दो मिनट आकर उनसे बात की और सब कमेटी से मांग पत्र लेते हुए उन्हें जल्द ही रैगुलर करने का आश्वासन देकर कार में बैठ कर चलते बने। इस अवसर पर सुनीता, काजल, कुलविंदर सिंह मोहाली, जसविंदर कौर जस्सी, सुखविंदर सिंह तथा मलकीत कौर मोहाली भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें