जीरकपुर। चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच 7 जून से विस्तारा की दो फ्लाइटें उड़ान भरेंगी। इसका शेड्यूल चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट की समय सारणी के साइन बोर्ड पर वीरवार को जारी किया गया। पहली फ्लाइट संख्या 633 (73एच) सुबह 7:15 बजे चंडीगढ़ में लैंड करेगी और 7:50 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी)। दूसरी फ्लाइट संख्या 631 (73एच) सुबह 10:55 बजे दिल्ली से आकर चंडीगढ़ में लैंड करेगी और दिल्ली के लिए 11:40 बजे उड़ान भरेगी।
आज एयर इंडिया की सुबह की फ्लाइट रहेगी कैंसिल
ऑपरेशनल रीजन के चलते एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 443 और 444 को 7 जून के लिए रद्द किया गया है। यह फ्लाइट सुबह 5:40 बजे दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरती है और सुबह 6:30 बजे चंडीगढ़ में पहुंचती है। वहीं चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए सुबह 7:05 बजे उड़ान भरती है।।