लालड़ू (मोहाली)। बेटे को जन्म देने वाली 25 वर्षीय मां की प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौत हो गई, जबकि उसका बच्चा तंदुरुस्त बताया जा रहा है। हवलदार मेजर सिंह ने बताया कि गांव धर्मगढ़ में पीटीसी नामक ईंट भट्ठे पर कार्यरत प्रवासी श्रमिक रामनिवास परिवार सहित रह रहा था। रामनिवास की पत्नी सीमा पेट से थी। 3 जून को तड़के अपनी झुग्गी में बेटे को जन्म देते समय सीमा की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उसे तुरंत अंबाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स का कहना था कि डिलीवरी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से सीमा की मौत हुई है, जबकि उसके नवजात को अस्पताल में तंदुरुस्त बताया गया। सूचित करने पर उत्तर प्रदेश से पहुंचे मृतका के पिता भैया सिंह पुत्र देवी सिंह वासी नसरुलापुर, जिला बदायूं के बयान पर सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।