फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन 5वीं मंजिल की दीवार मकान पर गिरी, कमरे की छत टूटने से मां-बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव बलौंगी में तूफान से एक निर्माणाधीन इमारत की 5वीं मंजिल की दीवार साथ लगते मकान की छत पर गिरने से एक कमरे की छत टूट गई। इससे घर में सो रही महिला व उसकी बेटी के पैरों पर चोटें आईं। महिला ने प्रशासन व पुलिस से उनके इलाज व टूटे सामान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस संबंध में उसने एसएसपी व डीसी को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

हादसा गांव बलौंगी में पेट्रोल पंप के सामने गुरुद्वारा साहिब के नजदीक हुआ। मकान में किरायेदार के तौर पर रह रही वीना शर्मा ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया मोहाली स्थित सिगमा कंपनी में काम करती है। उसका पति विजय कुमार कुछ दिन से अपने गांव गया हुआ है। वह रात को अपनी माता मनोरी देवी सहित अपनी दो बेटियों व एक बेटे के साथ मकान में सो रही थी। रात करीब 12 बजे जबरदस्त धमाका हुआ और काफी ज्यादा ईंटें उनके घर में आ गिरीं। एक कमरे की तो छत टूट कर उनके बेड पर गिर गई जिस कारण बेड, एलसीडी व मोबाइल फोन आदि टूट गए। वीना ने बताया कि उनके मकान मालिक व गिर चुकी इमारत वाले मालिक में समझौता हो गया, लेकिन उनके सामान का नुकसान दिए व इलाज कराए बगैर उन्हें एक हजार रुपये देकर घर से निकाल दिया। परेशानी की हालत में उसने अपनी माता तथा बच्चों को साथ लेकर दूसरी जगह किराये पर मकान लेकर शिफ्ट किया। वीना ने बताया कि रात को अपने कमरे की छत गिरने संबंधी उसने पुलिस को भी सूचित किया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें