लालड़ू। गांव जोला कला में स्थित एक ईंट भट्ठे पर लेबर का काम कर रहे परिवार के 12 वर्षीय लड़के की सर्पदंश से मौत हो गई है। थाना हंडेसरा के एएसआई भगवंत सिंह ने बताया कि नंदलाल जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह अपने परिवार सहित जीजी भट्ठे पर पिछले 6 महीने से रह रहा है और वहीं पर मजदूरी का काम करता है। रविवार को उसका 12 वर्षीय पुत्र पांडे कुमार झुग्गी में जमीन पर सोया हुआ था, इसी दौरान एक सांप ने उसकी टांग पर डस लिया। इसकी सूचना पांडे कुमार ने भट्ठे पर काम कर रहे अपने पिता नंदलाल को दी, जो उसे तुरंत सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में ले गए, लेकिन पांडे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एएसआई भगवंत सिंह ने बताया कि रविवार होने के कारण मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।