फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पभात ग्रिड के पास मेन जंपर जला, तीन फीडर बंद, लोगों ने जाग कर गुजारी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शनिवार रात को पभात ग्रिड के पास मेन जंपर जलने से तीन फीडर बंद रहे। लोगों को पूरी रात जाग कर गर्मी में बितानी पड़ी। वहीं बिजली महकमे के अधिकारी रातभर मेन जंपर को सही कराने में लगे रहे। रात को जीरकपुर के लगभग सभी एरिया में 10 से 15 बार बिजली ट्रिप की समस्या पेश आई, जिसके चलते लोग काफी परेशान रहे। बिजली ट्रिप करने का कारण लोड बढ़ना है। गर्मी से बचने के लिए लगभग सभी घरों में लोग पंखे के अलावा कूलर और एसी चला रहे हैं। जिनके घर में प्रतिदिन बिजली की खपत 70-100 रुपये की है, वह अब बढ़कर दोगुनी या तिगुनी हो गई है। पावरकॉम विभाग के अधिकारियों की मानें तो ओवरलोड के चलते शहर में बिजली कटौती हो रही है। पिछले साल की तुलना में इस बार गर्मी में 33 फीसदी बिजली वर्क लोड बढ़ा है।
विज्ञापन


पभात ग्रिड में 8 फीडर ओवरलोड
विभाग के एसडीओ मंदीप आर्या के अनुसार शहर में कुल 50 फीडर हैं जिनमें से करीब 25 पभात ग्रिड में हैं और इतने ही ढकोली ग्रिड में। इससे पूरे शहर व ग्रामीण क्षेत्र को बिजली सप्लाई होती है। पभात ग्रिड में 8 फीडर ऐसे हैं जहां पर ओवरलोड की समस्या है। ओवरलोड के कारण है बिजली कटौती की जा रही है ताकि कोई बड़ा फॉल्ट न हो।

योजनाएं बहुत, काम कुछ नहीं
ओवरलोड की समस्या इसलिए भी पेश आ रही है, क्योंकि इसे कम करने के लिए विभाग ने कई योजनाओं को शुरू किया और गर्मी शुरू होने से पहले खत्म करने का लक्ष्य भी रखा, लेकिन काम एक पर भी पूरा नहीं हुआ है। यदि योजनाओं की बात करें तो ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, बलटाना व भूड़ा गांव में नए बिजलीघर का निर्माण, फीडरों को अलग करने का काम, दो नए सेक्शन का निर्माण करना आदि ऐसी योजनाएं हैं जोकि अभी तक पूरी नहीं हुई हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग
बिजली कटौती तो बेहिसाब हो रही है। कुछ दिन पहले बारिश हुई थी तो ठीक बिजली आई, लेकिन अब फिर से गर्मी होने लगी तो कटौती शुरू हो गई। -कमलजीत सिंह।
------
पावरकॉम के 24 घंटे बिजली देने के दावे को विभाग के अधिकारी फेल कर रहे हैं। दिन में कम से कम छह से आठ घंटे की कटौती हो रही है। -हरपाल सोढी।
------
बिजली जाने की सबसे ज्यादा परेशानी रात को होती है। कम से कम रात को तो कटौती नहीं करनी चाहिए। नींद पूरी नहीं हो पाती है। -मनोज दास।
------
पहली सरकार में ही अच्छी बिजली आ रही थी। अब तो ज्यादा कटौती हो रही है। बिजली का बिल दे रहे हैं तो कम से कम बिजली तो पूरी मिलनी चाहिए ऊपर से सरकार ने एक जून से बिजली टैरिफ में 2.14 प्रतिशत इजाफा कर दिया है। -अमरप्रीत सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें