फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पंजाब के 137 टीचर डेपुटेशन पर आएंगे चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के 137 टीचर डेपुटेशन पर आएंगे चंडीगढ़
विज्ञापन

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने मांगे थे टीचर, पंजाब शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा लिस्ट
टीचरों की पांच साल की गुप्त रिपोर्ट व अन्य रिकॉर्ड भी परखेगा शिक्षा विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के स्कूलों में इस साल डेपुटेशन पर पंजाब से करीब 137 टीचर ज्वाइन करेंगे। इनमें सबसे ज्यादा फाइन आर्ट्स और साइंस नॉन मेडिकल के टीचर शामिल हैं। इसके लिए कड़े मानक रखे गए हैं, जिससे टीचरों को गुजरना पड़ेगा। टीचरों की तरफ से केस अप्लाई कर दिए गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही पंजाब शिक्षा विभाग द्वारा टीचरों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने पंजाब शिक्षा विभाग को पत्र लिखा था कि चंडीगढ़ के स्कूलों में मास्टर व मिस्ट्रेस के पद खाली पड़े हैं। ऐसे में डेपुटेशन के लिए टीचरों की मांग की गई थी। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग का पत्र मिलते ही पंजाब शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को इस बारे में पत्र भेजा। इसमें कहा गया कि जो भी टीचर डेपुटेशन पर चंडीगढ़ के स्कूलों में ज्वाइन करना चाहते हैं, उनका सारा केस बनाकर विभाग को भेजा जाए। हालांकि उसमें शर्त रखी गई थी कि टीचरों की गत 5 साल की गुप्त रिपोर्ट बनाकर दी जाए व उनका रिकॉर्ड बढ़िया होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की राजधानी है। ऐसे में वहां के प्रशासन में पंजाब और हरियाणा में अफसरों व मुलाजिमों का कोटा तय है। उसी कोटे के हिसाब से टीचर जाते हैं। पंजाब के कई टीचर तो सालों से वहां पर जमे हुए हैं।

इन विषयों के टीचर डेपुटेशन पर आएंगे
विषय पदों की संख्या
सोशल स्टडीज 5
अंग्रेजी 7
साइंस नॉन मेडिकल 40
मैथ 1
म्यूजिक 10
होम साइंस 12
डीपीई 22
फाइन आर्ट्स 40
कुल 137
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें