फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे की भेंट चढ़ी डेराबस्सी नगर काउंसिल की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। नगर काउंसिल की हाउस की मीटिंग में वीरवार को उस समय हंगामा हो गया जब वार्ड 17 से भाजपा पार्षद दविंदर सिंह ने विकास कार्यों में पक्षपात का आरोप लगाते हुए बैठक का बायकाट कर दिया।
विज्ञापन

काउंसिल अध्यक्ष हरजिंदर सिंह रंगी के नेतृत्व में बैठक शुरू हुई, जिसमें विधायक एनके शर्मा ने भी हिस्सा लिया। पार्षद दविंदर सिंह सैदपुरा ने बैठक में आते ही एजेंडे की फाइल एनके शर्मा समेत पार्षदों के सामने टेबल पर पटक दी और कहा कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही। दविंदर ने कहा कि बैठक में पार्षदों का कोरम पूरा नहीं है, क्योंकि महिला पार्षदों के बजाय उनके पति विराजमान हैं। बैठक का बायकाट का ऐलान करते हुए कहा कि उनके मुताबिक न बैठक रखी जाती है, न ही एजेंडे में शामिल उनकी प्रपोजल वाले काम मंजूर किए जाते हैं। उनके वार्ड के काम रोके जा रहे हैं और जल्द ही वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसका खुलासा करेंगे। दविंदर अपने वार्ड में शीतला माता मंदिर व गुग्गा माड़ी मंदिर की देखरेख कमेटी के लिए परिषद से एनओसी चाहते थे, जो बैठक में खारिज कर दी गई। इस बारे में एनके शर्मा ने स्पष्ट किया कि कोरम पूरा है। नगर परिषद नियम और कानून के मुताबिक काम करते हुए धार्मिक मसलों में दखलअंदाजी नहीं करेगी।

चार ट्यूबवेल लगाने का फैसला
बैठक में पानी की किल्लत को लेकर नगर परिषद ने 1.61 करोड़ रुपये की लागत से पहले से मंजूर चार वाटर ट्यूबवेल लगाने का फैसला किया है। एनके शर्मा ने बताया कि प्रदेश में सरकार बदलने के बाद उक्त चार नलकूप के 1.61 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में वापस मंगाने पर बाजिद है जबकि नगर परिषद में आबादी के साथ-साथ पानी की मांग में बढ़ोतरी के कारण पानी की किल्लत बढ़ रही है। इसे दूर करने के लिए सरकार से निवेदन किया गया है कि उक्त राशि वापस मंगाने के बजाय नगर परिषद को 4 नए नलकूप लगाने पर खर्च करने की इजाजत दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ऐसा नहीं करती तो भी नगर परिषद पेयजल संकट से निपटने के लिए अपनी ओर से 4 नए नलकूप जरूर लगाएगी। बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया है।
विज्ञापन


5.50 करोड़ के विकास प्रोजेक्टों के टेंडर आमंत्रित
पुरानी बैठक में मंजूर 5.50 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों के टेंडर आमंत्रित करने का फैसला भी किया गया। एनके शर्मा ने बताया कि शहर में कचरे की ट्रांसपोर्टेशन के लिए डंपर वाहन खरीदने की सख्त जरूरत है। कचरे की लिफ्टिंग, अनलिफ्टिंग व ट्रांसपोर्टेशन के लिए केवल रिक्शा रेहड़ियां ही काफी नहीं हैं। इसके अलावा इनमें हरिपुरकुड़ां, गुलाबगढ़, मुबारिकपुर और धनोनी अनाज मंडी के समीप खेल स्टेडियम बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में टोनी राणा, परमजीत कौर, बलजिंदर कौर, हरविंदर पिंका, रविंदर बतरा, विपन थम्मन, नरेश उपनेजा, मनजीत बबलू व हरमेश सिंह के अलावा ईओ सुखजिंदर संधू भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें