फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नवजीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
नवजीवन का री-लॉन्च आज, तैयारी पूरी
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी पहुंच रहे हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली है। एक तरफ सेक्टर-78 के खेल स्टेडियम को सजाया गया है, वहीं स्टेडियम में पुलिस का भी कड़ा पहरा रहेगा। समागम स्थल की सुरक्षा में 700 पुलिस कर्मी तैनात रहेेंगे। इसके अलावा समागम स्थल से होने वाली हपर टेलीफोन काल की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा नजर रखी जाएगी। पुलिस ने अपना मोर्चा संभाल लिया है। वहीं स्टेडियम के चोरों ओर ऊंची इमारतों और घरों के उपर स्नाइपर तैनात कर दिए गए है।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस द्वारा अपने जर्नल नवजीवन को फिर से रीलॉन्च किया जाना है। इसके लिए कांग्रेस कमेटी ने मोहाली को चुना है। इसकी मुख्य वजह मानी यह जा रही है कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में प्रोग्राम के बहाने पार्टी को भी मजबूती मिलेगी। प्रोग्राम में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से लेकर तमाम मंत्री व कांग्रेस पार्टी के उच्च नेताओं के हाजिर रहने की उम्मीद है। समागम स्थल पर वीआईपी टायलेट ब्लाक से लेकर स्पेशल एंट्री गेट बनाए गए हैं। इसके अलावा पंडाल में एलईडी स्क्रीन लगाई गई है ताकि प्रोग्राम को बढ़िया तरीके से करवाया जा सके।
विज्ञापन


एक घंटे का प्रोग्राम
पता चला है कि खेल स्टेडियम में करवाया जाना वाला प्रोग्राम एक घंटे का होगा। सुबह 11 बजे से लेकर 12 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में डॉ. मनमोहन सिंह और राहुल गांधी द्वारा मोती लाल वाहरा की अगुवाई में नवजीवन को रीलॉन्च होगा।

कार्यक्रम के बहाने सुधर गया स्टेडियम
गमाडा द्वारा स्टेडियम को तैयार कर इसे खेल विभाग को सौंपा गया था। तब से लेकर अब स्टेडियम की दुर्दशा भी बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद कार्यक्रम के बहाने को लेकर प्रशासन की ओर से स्टेडियम का भी सुधार कर दिया गया है।
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस ने किया स्वागत
पंजाब कांग्रेस कमेटी के सचिव राजवंत राय शर्मा द्वारा सोमवार को शहर पहुंच रहे कांग्रेस कमेटी के प्रधान राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि दोनों दिग्गजों का शहर में एक साथ आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और वर्करों में जोश भी भरेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें