पंजाब हाउसिंग एंड डिपार्टमेंट ने लोगों को दिया आखिरी मौका
प्लॉटों व कालोनियों को रैगुलर करवाने के लिए एक विशेष पालिसी तक बनाई है
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। प्लाटों व कालोनियों को रेगुलर करवाने के लिए पंजाब हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट द्वारा लोगों को दिए गए आखिरी मौके के तहत अब तक 2800 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह आवेदन ऑनलाइन, सेवा केंद्रों व बैक के माध्यम से मिले हैं। वहीं, विभाग दारा जल्दी ही इस संबंधी सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। वहीं, विभाग ने साफ किया है कि इसके बाद लोगों को किसी भी तरह का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। वहीं, बाद में नियम तोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी। जानकारी के मुताबिक जब राज्य में कांग्रेस की सरकार आई। इस दौरान सामने आया कि राज्य में कई कालोनियां व प्लाट अभी तक रेगुलर नहीं है, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई इलाके तो ऐसे हैं जहां पर लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। इसके बाद कैबिनेट की मीटिंग में उक्त प्लॉटों व कालोनियों को रेगुलर करवाने के लिए एक नई पालिसी बनाने का फैसला लिया गया। मार्च में सरकार ने नई पालिसी को मंजूरी दी थी। इसके बाद उक्त पालिसी को नोटिफाई कर लागू कर दिया गया, जिसके बाद अब इस दिशा में कार्रवाई शुरू हुई है। विभाग ने लोगों को हिदायत दी है कि उक्त सुविधा का पूरा फायदा उठाए।
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक लोगों की सुविधा के लिए विभाग की तरफ से सेवा केंद्र व एचडीएफसी बैंक में प्लॉटों व कालोनियों को रेगुलर करवाने की सुविधा दी है। सेवा केंद्रों में प्रमोटरों से एक हजार रुपये और प्लॉट होल्डरों से तीन सौ रुपये फीस ली जाती है। इन आवेदनों के आने के बाद विभाग द्वारा विभिन्न अथारिटी को भेजा जाता है, जिसके बाद विभाग दारा आगे की कार्रवाई की जाती है। इस काम की मानीटरिंग खुद विभाग के मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा द्वारा की जाती है। वह हर शुक्रवार को इस संबंधी रिपोर्ट लेते हैं।