फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : मुंबई से चंडीगढ़ आ रहे अटैचियों के ट्रक में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से चंडीगढ़ आ रहे अटैचियों के ट्रक में लगी आग
विज्ञापन

जीरकपुर। मुंबई से अटैचियां लादकर चंडीगढ़ ला रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की सूचना राहगीर ने ट्रक चालक को दी, जिसके बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से केवल सामान को नुकसान पहुंचा है और किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

दमकल विभाग के इंचार्ज मनजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह फोन आया कि चंडीगढ़-जीरकपुर बार्डर के पास एक ट्रक में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 3-4 गाड़ियों की मदद से ट्रक में लगी आग पर काबू पा लिया गया। इस कार्रवाई में उन्हें पुलिस को पूरा साथ मिला, जिन्होंने ट्रैफिक को डायवर्ट किया। ट्रक के अंदर निजी कंपनी की अटैचियां थी, जिसके अंदर आग कैसे लगी। इसकी जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें