फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स : जीरकपुर के आदित्य ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक, देश का नाम किया रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर के आदित्य ने कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन

जीरकपुर। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के 72 किलोग्राम वर्ग में जीरकपुर के आदित्य कुंडू ने गोल्ड मेडल जीता है। यह सूचना मिलते ही उसके परिजनों के पास बधाई देने वालों का तांता लग गया। जीरकपुर क्षेत्र में पटियाला रोड स्थित एकेएस कॉलोनी के होनहार आदित्य कुंडू ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश और जीरकपुर शहर का नाम रोशन किया है। दक्षिण अफ्रीका से मिली जानकारी के बाद आदित्य के पिता रणबीर सिंह कुंडू ने बताया कि उनका बेटा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में एम कॉम की पढ़ाई कर रहा है। आदित्य इससे पहले कई राष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुका है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका में गोल्ड मेडल जीतने से परिवार में खुशी का माहौल है। आदित्य के पिता चौ. रणबीर सिंह कुंडू स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया की शाखा चंडीगढ़ में कोच हैं और जीरकपुर में गुलजार कुश्ती अखाड़े का संचालन कर रहे हैं। आदित्य अपने पिता के अखाड़े में प्रशिक्षण ले रहा है। मां पूनम कुंडू ने बेटे की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें