बदलेंगी किताबें, लोगों से मांगे सुझाव
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तैयारी की शुरू
किताबें तैयार कर ऑनलाइन वेबसाइट पर अपलोड की
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने अब इंटरनेशनल बोर्ड की तर्ज पर अपना काम शुरू कर दिया है। इसके पहले चरण बोर्ड ने अपनी किताबों को बदलने की तैयारी की है। इसके तहत सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं की तीन नई किताबें तैयार की गई हैं। बोर्ड ने नई किताबों को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। साथ ही लोगों से इस संबंध में सुझाव मांगे हैं। लोग बीस दिसंबर तक बोर्ड की ईमेल पर सुझाव दे पाएंगे। बोर्ड ने साफ किया है कि इसके बाद आने वाले सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा।
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, अकादमिक सेशन 2018-19 के लिए बोर्ड ने इंग्लिश ग्रामर एंड कंपोजीशन सीनियर सेकेेंडरी श्रेणी व सेहत, शारीरिक शिक्षा-11 शामिल है। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि किताबों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। लोगों से कहा गया है कि किताबों में यदि कोई कमी या सुझाव हो तो उस बारे में अपने सुझाव दे सकते हैं। सुझाव बोर्ड के डायरेक्टर की मेल पर भेजे जा सकते है। इसके लिए लोगों को directoracademicpseb@gmail.com पर मेल करनी होगी।
जिक्रयोग है कि कुछ साल पहले जब अकाली भाजपा सरकार थी। उस समय पंजाब स्कूल के आडिटोरियम में एक समागम हुआ था। जिसमें शिक्षा सचिव समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे। उस समय पता चला था कि बच्चों को गलत चीजें पढ़ाई जा रही हैं। क्योंकि काफी समय से किताबों को नहीं बदला गया था। इसके बाद शिक्षा माहिरों की कमेटियां बनाकर किताबों को रिव्यू करने के लिए कमेटियां गठित की गई थी। इसके बाद इस दिशा में काम शुरू हुआ है। वहीं, अब बोर्ड पुस्तकों को ऑनलाइन अपलोड कर रहा था। ताकि कोई भी आसानी से पुस्तक कहीं भी पढ़ पाए।