फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जिले के अस्पतालों में निगरानी के लिए बनाईं 15 ऑक्सीजन ऑडिट टीमें, रखेंगी इस्तेमाल किए जा रहे सिलिंडरों का लेखाजोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार के बीच ऑक्सीजन की मांग में बढ़ोतरी होने के कारण 15 ऑक्सीजन ऑडिट टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें जिले के कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की स्थिति पर निगरानी रखेंगी। अस्पतालों को कोराना मरीज का हर दो घंटे का रिकॉर्ड रखने की हिदायत दी गई है। डीसी गिरीश दियालन ने कोरोना के हालातों की समीक्षा बैठक में यह आदेश दिया।
विज्ञापन

कोरोना के कहर के बीच देश भर में ऑक्सीजन के लिए आपाधापी जारी है। मोहाली में भी ऑक्सीजन की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए ऑक्सीजन के सही इस्तेमाल के लिए 15 ऑक्सीजन ऑडिट टीमों के गठन का आदेश डीसी ने दिया। सोमवार को कोरोना के हालातों का जायजा लेने के लिए हुई बैठक में डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि मौजूदा हालात में ऑक्सीजन की मांग में आए असाधारण उछाल को देखते हुए इसके भंडारण और खपत पर करीबी से निगरानी रखी जानी चाहिए। ताकि ऑक्सीजन के सही इस्तेमाल को सुनिश्चित बनाया जा सके। हालांकि जिले मे एडीसी आशिका जैन की अगुवाई में आठ सदस्यीय ऑक्सीजन निगरान कमेटी पहले से बनी हुई है। डीसी ने बताया कि जिन 15 नई ऑडिट टीमों का गठन किया गया है, वो अपनी दैनिक रिपोर्ट एडीसी की अगुवाई वाली निगरान कमेटी को प्रतिदिन सौपेंगी।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कुछ दिन पहले ही एडीसी आशिका जैन की अगुवाई में ऑक्सीजन निगरान कमेटी बनाई गई थी। जो जिले में ऑक्सीजन की मांग व सप्लाई की निगरानी कर रही है। अब जिन 15 नई ऑक्सीजन ऑडिट टीमों का गठन किया गया है, उसमें से प्रत्येक टीम में तीन सदस्य होंगे। ये टीमें जिले के सभी कोविड अस्पतालों का रोजाना ऑडिट करेंगी। अस्पतालों को हर कोरोना मरीज को दी जाने वाली ऑक्सीजन का हर दो घंटे का रिकार्ड चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे हर मरीज के लिए ऑक्सीजन की जरूरत का मूल्यांकन किया जा सके। इसी आधार पर ऑडिट टीमें अस्पतालों में ऑक्सीजन की खपत पर निगरानी रखेंगी। ये ऑडिट टीमें कोरोना मरीजों को लेवल-3 से लेवल-2 या लेवल-1 वाली सेहत संस्थाओं में शिफ्ट करने का काम भी करेंगी। जिससे गंभीर अवस्था में लेवल-3 वाले मरीजों के लिए बिस्तर उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें