खरड़। 14 फरवरी को हो रहे काउंसिल चुनाव के लिए खरड़ के 27 वार्डों के लिए 149 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। रिटर्निंग अफसर-कम-एसडीएम खरड़ हिमांशू जैन ने बताया कि 75 उम्मीदवारों की ओर से नामांकन पत्र वापस लेने के बाद शुक्रवार को 149 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि काउंसिल चुनावों में तैनात की गई पोलिंग पार्टियों की पहली चुनाव रिहर्सल 7 फरवरी को सरकारी बहुतकनीकी कॉलेज खूनीमाजरा में होगी। जहां चुनाव पार्टियों को चुनाव रिहर्सल दौरान ईबीएम मशीनों की भी ट्रेनरों की ओर से सिखलाई दी जाएगी। इस अवसर पर सब रजिस्ट्रार खरड़ गुरमंदर सिंह, डॉ. गुरमीत सिंह, प्यारा सिंह, संजीव कुमार व धर्म सिंह समेत अन्य स्टाफ उपस्थित था।