मोहाली। सेक्टर-78 स्थित एक संस्था द्वारा चलाए जाने वाले अनाथ आश्रम के बाहर सोमवार रात को उस समय माहौल गर्मा गया, जब नयागांव की दुष्कर्म पीड़िता और उसकी छोटी बहन को आश्रम में प्रवेश करने से रोक दिया। डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही एसडीएम जगदीप सिंह को बुधवार तक रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
जानकारी के मुताबिक नयागांव में एक लड़की ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत दी थी कि उसके पिता की मौत हो चुकी है वह अपनी छोटी बहन और मां के साथ नयागांव में रहती है। उसका पड़ोसी उससे कई दिन से दुष्कर्म कर रहा था, साथ ही मारपीट करता है। इसके बाद संस्था ने मौके पर पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और लड़की को वहां से हटाने का फैसला लिया था। इसी बीच दुष्कर्म पीड़िता व उसकी छोटी बहन को पुलिस संस्था में लेकर गई थी। संस्था वालों ने रात को उसे अपने पास नहीं रखा था।