वेलफेयर एसोसिएशंस को दी 38 लाख की ग्रांट
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर की वेलफेयर एसोसिएशंस को हर साल ग्रांट दी जाएगी, जिससे वो अपने इलाके में बिना किसी आर्थिक अड़चन के सेवा कार्य कर सकें। यह कहना है विधायक व पशुपालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का। सिद्धू ने रविवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में 37 वेलफेयर एसोसिएशंस को 38 लाख रुपये की ग्रांट के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि शहर की भलाई के कामों में लगीं इन वेलफेयर एसोसीएशंस को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए ग्रांट जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि आज पशुपालन और मछली पालन सेक्टर पंजाब की जीडीपी में बड़ा योगदान दे रहा है। पंजाब इन दोनों क्षेत्रों में जल्द ही हरियाणा को पीछे छोड़ नंबर वन बनेगा। कैबिनेट मंत्री ने मटौर में श्री गुरु रविदास भवन बनाने के लिए भी 2 लाख रुपये का चेक दिया। इस मौके पर हरकेश चंद शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर ऋषभ जैन, सुरिंदर सिंह राजपूत, जसवीर सिंह, कुलजीत सिंह बेदी, अमरीक सिंह सोमल, भारत भूषण मैनी, नछत्तर सिंह, नरैण सिंह, एडवोकेट नरपिंदर सिंह, नगर निगम के एसई मुकेश गर्ग, सुखजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह मौजूद थे।