फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट अवार्डी टीचर बनाएंगे सरकारी स्कूलों को खूबसूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल व स्टेट अवार्डी टीचर बनाएंगे सरकारी स्कूलों को खूबसूरत
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों को संवारने के लिए शिक्षा विभाग ने फैसला लिया
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के ऑडिटोरियम में 250 टीचरों को सचिव ने सौंपी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पंजाब के नेशनल व स्टेट अवार्डी टीचर अब सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर मैनटेन करने का काम भी करेंगे। नेशनल व स्टेट अवार्ड हासिल कर चुके राज्य के 250 टीचर सरकारी स्कूलों को खूबसूरत लुक देने के लिए काम करेंगे। हर टीचर पांच स्कूलों की दशा सुधारने के लिए काम करेगा। इसके लिए ये टीचर्स योजना बनाएंगे कि स्कूल इमारत व खाली जगह को इस तरह खूबसूरत लुक दिया जाए जो शिक्षाप्रद हो और स्टूडेंट्स को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करे।
सोमवार को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के ऑडिटोरियम में हुए एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के 250 अवार्डी टीचरों को आम सहमति से सचिव स्कूल शिक्षा पंजाब कृष्ण कुमार ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर राज्य शिक्षा खोज और प्रशिक्षण परिषद के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन

टीचर्स को संबोधित करते हुए कृष्ण कुमार ने कहा कि मेहनती व तजुर्बेकार अध्यापकों की बदौलत ही पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा हुआ है। उन्होंने अवार्डी टीचर्स को सरकारी स्कूलों के लिए चलाई जा रही दाखिला मुहिम में भी सक्रिय भागीदारी करने को कहा। सचिव ने टीचर्स से कहा कि वे स्टूडेंट्स को परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के टिप्स दें और नकल रहित परीक्षाओं से भविष्य में होने वाले फायदों के प्रति स्टूडेंट्स को जागरूक करें। उन्होंने इसके लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर अलग-अलग जिलों से पहुंचे नेशनल और स्टेट अवार्डी टीचर्स के अलावा डा. जरनैल सिंह कालेके, डा. दविंदर सिंह बोहा सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार सांझे किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें