फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति नहीं महिला सरपंच खुद चलाएगी पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
अब पति नहीं महिला सरपंच खुद चलाएंगी पंचायतें
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग करेगा महिलाओं को ट्रेंड
ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ करने पहुंचीं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी बोलीं
आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के प्री स्कूलिंग का इंतजाम किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से आंगनबाड़ी वर्करों व महिला सरपंचों को समय के साथ चलाने के लिए देश में विशेष ट्रेनिंग सेंटर खोले जा रहे हैं। इसी कड़ी में मोहाली में 5वां केंद्र खोला गया। जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। यह जानकारी केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक कारपोरेशन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर का रस्मी शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने बताया कि यह आम धारणा है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को सिर्फ खाना मिलता है। इस करके ज्यादातर पंजाब व हरियाणा के लोग अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजते ही नहीं हैं। जबकि सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों के लिए प्री स्कूलिंग का इंतजाम किया गया है। इसके लिए बच्चों को विशेष ट्रेनिंग दी जाती है ताकि बच्चे स्कूल में दाखिल होने के समय किसी भी चीज में पीछे न रह जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली में स्थापित किए गए सेंटर में जहां आंगनबाड़ी वर्करों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही नई चुनी गई महिला सरपंचों को बीस बीस के ग्रुप बनाकर पंचायत चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अकसर ऐसा देखने में आता है महिला सरपंच के सारे काम उनके पति ही करते हैं। साथ ही आम तौर पर अधिकारी भी प्रत्येक बात के लिए महिला सरपंचों के पति से ही बात करते हैं। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में औरतों को गांव के विकास के साथ करवाए जाने वाले काम, पंचायतों का हिसाब किताब रखने, ग्रांटें हासिल करने की प्रक्रिया व गांवों से जुड़े विकास कार्यों के बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि महिलाएं अपने पतियों पर निर्भर न रहें। बल्कि खुद अपने गांव का विकास करवा पाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें