- नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम का किया गठन
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। सोमवार की देर रात सब्जी मंडी में हुई आगजनी की घटना में दुकानदारों के हुए करोड़ों रुपये के नुकसान की भरपाई को लेकर पीपीसीसी महासचिव दीपेंद्र सिंह ढिल्लों द्वारा नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। जो अपनी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजेंगे, जिसके बाद लोगों को मुआवजा राशि अलाट की जाएगी। गौरतलब है कि मंगलवार को दुकानदारों द्वारा नायब तहसीलदार को आग से नुकसान हुए सामान की सूची तैयार करके नायब तहसीलदार को सौंप दी गई है, जिसकी नुकसान की रकम करोड़ों रुपये में बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात अंबाला-चंडीगढ़ फ्लाईओवर के नीचे स्थित अवैध सब्जी मंडी में अचानक आग लग गई, जिसमें करीब 70 दुकानें जलकर राख हो गई। जिसके अगले दिन मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस महासचिव दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने मौके पर पहुंच हालात का जायजा लिया। वहीं, पीड़ित दुकानदारों ने दीपेंद्र ढिल्लों के समक्ष आग से हुए नुकसान को लेकर सरकार से मुआवजा राशि की मांग की, जिसके बाद ढिल्लों ने नायब तहसीलदार परमजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन करने के निर्देश दिए। वहीं, टीम द्वारा तैयार की जाने वाली रिपोर्ट को सरकार तक भेजने के लिए कहा गया है, जिसके बाद बनती राशि अलाट की जाएगी। उधर, आगजनी की घटना के बाद मंगलवार को एनके शर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। वहीं, पीड़ित दुकानदारों से बात करके राज्य सरकार से आगजनी की घटना से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है।
पीड़ित दुकानदारों को आगजनी की घटना से हुए नुकसान की सूची बनाकर देने के लिए कहा गया हैं, जिसके लिए दुकानदारों में से ही 5 मेंबरी कमेटी का पैनल तैयार किया गया है जो दुकानदार के हुए नुकसान का सही से आकलन करके अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। जब अवैध सब्जी मंडी पर मुआवजा देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये मुआवजा उनकी आर्थिक हालत को देखकर दिया जाएगा।
- परमजीत सिंह, नायब तहसीलदार, सब-तहसील जीरकपुर।