फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन रहेगा पीने वाले पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कजौली वाटर वक्र्स के बिजली के ग्रिड में आई खराबी
विज्ञापन

विभाग की तरफ से आज से शुरू किया जाएगा रिपेयर का काम
स्पेशल टीमें की गई गठित, लोगों से भी सहयोग की अपील

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर के लोगों को आने वाले दो दिन पानी के संकट का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि वहां पर लगे बिजली ग्रिड की जरूरी रिपेयर की जानी है। ऐसे में कजौली वाटर फेज-एक से लेकर चार तक की पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान जहां सुबह और शाम लो प्रेशर से सप्लाई होगी। वहीं, दोपहर में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है। विभाग का कहना है कि जरूरत पड़ने पर शहर में टैंकरों से पानी मुहैया करवाया जाएगा। लोगों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक कजौली वाटर वर्कर्स फेज-एक से चार के अंदर पंजाब बिजली बोर्ड के ग्रिड की जरूरी मरम्मत की जानी चाहिए। ऐसे में वहां से बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस काम को पूरा करने के लिए स्पेशल टीमें गठित की गई हैं। जोकि एक साथ काम को शुरू होगी। दूसरी तरफ विभाग की तरफ से अपने पानी के टैंक भर लिए गए हैं, जिनसे ही पूरे इलाके में इस दौरान पानी की सप्लाई की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सेक्टरों में रहेगी पानी की किल्लत
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक फेज-एक से सात, सेक्टर-70-71, गांव मटौर, शाहीमाजरा, फेज-नौ, दस, ग्यारह व इंडस्ट्रियल ग्रोथ फेज-एक से पांच में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

दो दिन ऐसे होगी पानी की सप्लाई
19 दिसंबर
सुबह - पानी की सप्लाई कम प्रेशर से होगी
दोपहर - पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी
शाम - पानी की सप्लाई कम प्रेशर से होगी
बीस दिसंबर
सुबह - पानी की सप्लाई कम प्रेशर से होगी
दोपहर - पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी
शाम - पानी की सप्लाई कम प्रेशर से होगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें