खरड़। निज्जर रोड पर स्थित ओम एनक्लेव मैरी गोल्ड होम्स के एक फ्लैट में अचानक आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौत हो गई। वनीत कौड़ा के फ्लैट नंबर 9 में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीसीआर हवलदार करनैल सिंह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों की सहायता से फ्लैट में फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला परंतु बुजुर्ग माता सुनीता कौड़ा आग की लपटों में आ गई और बुरी तरह झुलस गई। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल मोहाली ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक आग लगने का कारण पता नहीं लग सका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फोटो कैप्शन- आग लगने से बुरी तरह जल चुके फ्लैट के अंदर के हालात।
फोटो नंबर- 30 खरड़-फोटो नंबर 05