फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पंजाब डेयरी विकास बोर्ड द्वारा दूध उपभोक्ता जागरूकता मुहिम के तहत शुक्रवार को मंडेर नगर खरड़ में कैंप लगाया गया, जिसका उद्घाटन समाज सेवक गुरचरण सिंह ने किया। इस अवसर पर मोबाइल लैबोरेटरी डेयरी टेक्नालोजिस्ट दर्शन सिंह ने बताया कि कैंप के दौरान दूध के सैंपलों की रिपोर्ट उपभोक्ता को उसी समय नि:शुल्क दे दी गई। इस अवसर पर उन्होंने दूध की महत्ता तथा इसके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कैंप में 37 उपभोक्ता दूध के सैंपल लेकर आये थे, जिनकी जांच करने के बाद 32 सैंपल नियम के अनुसार सही पाए गए जबकि पांच सैंपलों में पानी की मिलावट पाई गई। उन्होंने बताया कि दूध में पानी की मिलावट के अलावा किसी अन्य केमिकल की मिलावट नहीं मिली है। इस अवसर पर सिमरन, गुरमीत कौर, राजविंदर कौर, कुलविंदर कौर, रमेश पवार, जसपाल सिंह, सुदेश कुमार तथा गुरदीप सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन- दूध उपभोक्ता जागरूकता मुहिम के तहत मंडेर नगर खरड़ में लगाये गये कैंप के दूध की जांच करते विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें