फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने किया जवानी संभाल मोर्चे का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस ने किया जवानी संभाल मोर्चे का आगाज
विज्ञापन

फेज-छह में आयोजित किया गया था समागम
राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फेज-6 स्थित शिवालिक स्कूल में जवानी संभाल मोर्चे की शुरुआत की गई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, पशु पालन व डेयरी विकास मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, लोकसभा मेंबर सुनील जाखड़ व पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान अमरप्रीत सिंह लाली हाजिर रहे।
इस मौके पर जाखड़ ने कहा कि यूथ कांग्रेस की तरफ से नशे के खात्मे और पंजाब की जवानी को बचाने के लिए शुरू किए गए जवानी संभाल मोर्चे के सार्थक नतीजे सामने आए हैं। इस मुहिम को वार्ड व गांव स्तर पर ले जाएंगे। उन्होंने समूह नौजवानों को इस मुहिम को कामयाब बनाने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

जाखड़ ने कहा कि मौजूदा सरकार ने अपने वादे अनुसार पंजाब में नशे की सप्लाई चेन तोड़ दी है। गत सरकार ने अपने दस साल के कार्यकाल में नशे के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाए थे। इस कारण पंजाब में ऐसे हालात पैदा हुए। इस मौके पर सेहत मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा व पशु पालन व डेयरी विकास मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने भी पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रयास की प्रशंसा की।
विज्ञापन

जवानी संभाल मोर्चा के कोआर्डिनेटर एडवोकेट कंवरबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि उक्त मुहिम कामयाब रहेगी। इस मौके पर हलका पुरी के विधायक दलबीर सिंह गोल्डी, आईजी एसटीएफ बलकार सिंह सिद्धू, एसपी एसटीएफ राजिंदर सिंह सोहल समेत कई लोग हाजिर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें