खरड़। फ्रेडस फारएवर वेलफेयर सोसायटी खरड़ और शिव शक्ति क्लब खरड़ द्वारा नि:शुल्क एचपीवी टीकाकरण शिविर लगाया गया। सोसायटी के अध्यक्ष जसविंदर सिंह और क्लब के अध्यक्ष दीपक कौशल ने बताया कि कैंप में 140 लड़कियों को दवा के निशुल्क इंजेक्शन लगाए गए। कैंप में पीजीआई चंडीगढ़ के स्त्री रोग विभाग से डॉक्टर रश्मि बग्गा की टीम द्वारा सभी लड़कियों का चेकअप और टीकाकरण किया गया। दोनों संस्थाओं द्वारा सभी लड़कियों को 2 महीने बाद दूसरी खुराक और 6 महीने बाद तीसरी खुराक नि:शुल्क दी जाएगी। इस मौके कुलविंदर सिंह, सतीश कुमार, पंकज कुमार राकी, प्रदीप कुमार, रेनू, सतवंत कौर सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।