खरड़। खरड़ नगर परिषद द्वारा शहर के अलग-अलग वार्डों में सड़कों पर प्रीमिक्स डालने और गलियों में पेवर ब्लॉक टाइलें लगाने का काम शुरू किया गया है जिसका उद्घाटन खरड़ नगर कौंसिल की प्रधान अंजू चंद्र द्वारा किया गया। इस मौके पर उनके साथ खरड़ नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी सुखदेव सिंह, खरड़ नगर काउंसिल के कर्मचारी तथा आम आदमी पार्टी की टीम मौजूद थी।