कोरोना वायस के कारण लगे कार्फ्यू के चलते चंडीगढ़ और पंजाब में फंसे भूटान के 140 छात्र शनिवार को एक स्पेशल फ्लाइट से अपने देश भेज दिए गए हैं। यह स्पेशल फ्लाइट भूटान से उड़ान भरकर मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। यह स्टूडेंट्स कई साल से चंडीगढ़ और पंजाब में पढ़ाई कर रहे थे।
इन स्टूडेट्स के लिए भूटान से एक स्पेशल फ्लाइट मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी और शाम के समय स्टूडेंट्स को लेकर यहां से रवाना हो गई। फ्लाइट से पहले सभी स्टूडेंट्स की बाकायदा थर्मल स्कैनिंग की गई और उनको एक दूसरे से दूर रहने के लिए हिदायत भी दी गई।
कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन है और ऐसे में भारत में पढ़ाई करने आए स्टूडेट्स भी अब अपने देश वापस लौट रहे हैं। भूटान की ड्रकर एयरलाइन की फ्लाइट यहां ढाई बजे उतरी। एयरपोर्ट के पीआरओ प्रिंस ने बताया कि सभी स्टूडेंट्स की रवानगी के पहले थर्मल स्कैनिंग की गई। इन छात्रों की सहायता के लिए सीआईएसएफ और आईएएफ और पंजाब पुलिस ने भी पूरा सहयोग किया। यह फ्लाइट इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शाम करीब 4.30 बजे रवाना हुई।