फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीयू में 1,342 सीएसई छात्रों को मिली डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस में 2025-26 बैच के अंडर ग्रेजुएट सीएसई इंजीनियरिंग छात्रों का सालाना दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बीई-सीएसई और विभिन्न स्पेशलाइज्ड ट्रैक के 1,342 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। मुख्य अतिथि डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के सीईओ मनोज डोभाल ने युवाओं से भारत के लिए तकनीक आधारित समाधान और उद्यम विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा नौकरी तलाशने के बजाय किसानों, गांवों और व्यवसायों की समस्याओं के समाधान विकसित करने पर ध्यान दें।
विज्ञापन

इस अवसर पर सैटिन फिनसर्व लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ प्रमोद मरार तथा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) एसएस सहगल ने भी छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं। प्रो. सहगल ने छात्रों से बदलती तकनीक के अनुरूप निरंतर सीखते रहने और करियर के साथ समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें