फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर निवासियों ने सस्ती दवाओं के जन औषधि सिविल अस्पताल के नजदीक खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र सिविल अस्पताल के नजदीक खोलने की मांग
विज्ञापन

केंद्र दूर स्थित होने से मरीजों को होती है परेशानी
कई बार अस्पताल से दवाई नहीं मिलने पर बाहर से महंगे रेट पर खरीदनी पड़ रहीं
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के तहत देश निवासियों को सस्ती दवाएं मुहैया करवाने के लिए खोली गए जन औषधि केंद्र का डेराबस्सी निवासियों को जरूरत के मुताबिक लाभ नहीं मिल रहा है। इसका मुख्य कारण इस केंद्र का सिविल अस्पताल से दूर स्थित होना है। यह केंद्र कालेज रोड पर पुलिस स्टेशन के पिछली तरफ स्थित है जबकि सिविल अस्पताल हाईवे पर नगर परिषद कार्यालय के सामने है। ऐसे में यह केद्र काफी दूर पड़ता है।
सिविल अस्पताल में मुफ्त दवाओं वाली डिस्पेंसरी दोपहर तक ही खुलती है। वहां भी मरीजों को जरूरत मुताबिक सारी दवाएं मुफ्त नहीं मिलतीं। नतीजे के तौर पर मरीजों को मजबूरी में महंगी दवाएं अस्पताल के बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं जबकि सस्ती दवाएं मुहैया करवाने वाला जन औषधि केंद्र अस्पताल से दूर है। इस केंद्र के बारे में कई मरीजों को तो जानकारी भी नहीं है। ऐसे में सभी इसका लाभ नहीं उठा पा रहे।
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र चला रहीं डॉ. वीनू ने कहा कि वह प्रशासनिक अधिकारियों व सिविल अस्पताल के अधिकारियों से अस्पताल के अंदर या नजदीक दुकान के लिए जगह की मांग कर रही हैं। यदि यह दुकान अस्पताल के नजदीक खुल जाए तो मरीजों को काफी लाभ हो सकता है।
विज्ञापन

नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी सुखजिंदर सिंह सिद्धू ने माना कि जन औषधी केंद्र अस्पताल के नजदीक खुलने का मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने भरोसा दिया कि इस पर विचार कर हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें