फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से दो दिन में दूसरी मौत
विज्ञापन

सेहत विभाग हरकत में आया, अस्पतालों में स्पेशल आइसोलेटेड वार्ड बनाए गए
अमर उजाला ब्यूूरो
मोहाली। वीआईपी जिले में स्वाइन फ्लू ने अपने पैर पसार लिए हैं। दो दिन में स्वाइन फ्लू से पीड़ित दूसरे व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उक्त व्यक्ति की मौत भी पीजीआई में हुई है। वहीं, इस संबंधी सूचना मिलते ही जिला सेहत विभाग हरकत में आ गया है। विभाग जहां मृतक के संपर्क वाले लोगों पर नजर रख रहा है, वहीं इलाके के लोगों को अपना ख्याल रखने की हिदायत दी है।
जानकारी के मुताबिक राज्य में सर्दी बढ़ने के साथ ही स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ गया है। पटियाला के श्री फतेहगढ़ साहिब में स्वाइन फ्लू से हुई मौतों के बाद सेहत विभाग हरकत में आ गया था। सभी जिलों में जहां स्पेशल आइसोलेटेड वार्ड बनाए गए हैं, वहीं अस्पतालों में वेंटिलेटर तक की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इसके अलावा जिलास्तर पर इसके लिए नोडल ऑफिसर तैनात किए गए हैं। साथ ही डॉक्टरों को कहा है कि फ्लू संबंधी कोई मरीज नजर आता है तो तुरंत ऐसे लोगों के टेस्ट कर अस्पताल में भर्ती कर उनका उचित इलाज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
सिविज सर्जन डॉ. रीटा भारद्वाज ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी मिली थी। उक्त एरिया में सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब 78 स्वाइन फ्लू से संदिग्ध केस सामने आए हैं। उनकी तरफ से इस बीमारी से निपटने के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। एक स्पेशल वार्ड भी अस्पताल में बनाया गया है। साथ ही सभी प्राइवेट अस्पतालों को हिदायत दी गई है कि वह स्वाइन फ्लू से जुड़े केसों के बारे में तुरंत सिविल अस्पताल को सूचित करें ताकि ऐसे लोगों का उचित इलाज किया जा सके।
बाक्स
स्वाइन फ्लू के लक्षण भी सामान्य एन्फ्लूएंजा के लक्षणों की तरह ही होते हैं, जो इस प्रकार हैं -
1. बुखार होना
2. तेज ठंड लगना
3. गला खराब होना
4. मांसपेशियों में दर्द होना
5. तेज सिरदर्द होना
6. खांसी आना
7. कमजोरी महसूस करना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें