रोड सेफ्टी कमेटी की मीटिंग दिए गए आदेश
टीमें स्कूलों में जाकर करेगी मानकों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। जिले में सेफ स्कूल वाहन स्कीम को अब सख्ती से लागू किया जाएगा। इस दौरान टीमें स्कूलों में जाकर पहले बसों की खामियों को दूर करने के लिए जागरूक करेगी। इसके बाद भी अगर स्कूल वाले सुधार नहीं करते है, तो वाहनों के चालान काटे जाएंगे। यह बात अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर चरनदेव सिंह मान ने हीं। इस दौरान वह जिला प्रबंधकीय कांप्लेेक्स में जिला स्तरीय रोड सेफ्टी कमेटी की मीटिंग कर रहे थे। इस मौके उनके साथ सहायक कमिश्नर जनरल यशपाल शर्मा भी हाजिर थे। मान ने बताया कि सरकारी स्कूलों समेत निजी स्कूलों में में ट्रांसपोर्ट कमेटियां बनाई जाएगी। साथ ही बच्चों के स्कूल बसों में चढ़ने व उतरते समय ट्रांसपोर्ट कमेटी का मौके पर होना यकीनी बनाया जाए। ताकि सेफ्टी नियमों की पालना हो सके। इसके अलावा स्कूलों को कहा गया है वह प्रत्येक मानकों को पूरा करे।
स्कूल बसों को यह मानक पूरे करने होंगे
1. निजी स्कूलों की सभी बसों का रंग पीला और बस की आरसी सभी दस्तावेज पूरे हों।
2. स्पीड गर्वनर, सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में हो।
3. फायर टेंडर, फर्स्ट एड बॉक्स सही हो।
4. चालक का और परिचालक के पास लाइसेंस हो।
5. चालक परिचालक वर्दी में हों।
6. बस में एक सहायक महिला हो।
7. स्कूली बसों के आगे पीछे नंबर प्लेट पूरी हो
8. दोनों दिशाओं के डिपर, हेड लाइट्स साइड ग्लास हो।
9. बस के पीछे पुलिस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड समेत विभिन्न आपातकालीन नंबर हो। कुछ अन्य मानक भी तय हैं। बिना नॉर्म्स पूरे किए नहीं होगी पासिंग