खरड़। सहायक इंजीनियर पावरकाम द्वारा दी गई सूचना अनुसार खरड़ चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रहे फलाईओवर के निर्माण कार्य के कारण 13, 14 जनवरी को रात 12 से सुबह 5 बजे तक 11 केवी माडल टाऊन तथा 11 केवी केटीएम फीडर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी जिससे चंडीगढ़ रोड के दोनो ओर, सिटी हार्ट, मुंडी खरड़, दशमेश एनक्लेव तथा एलआईसी कालोनी आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे।