ड्रग्स तस्करी में दो आरोपियों के खिलाफ चालान पेश
मोहाली। स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा 50 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों के खिलाफ जिला अदालत में चालान पेश किया गया। आरोपियों में हरदीप सिंह निवासी गांव सुहावी और गुरदीप कौर उर्फ डिंपल निवासी चमकौर साहिब शामिल है। 18 दिसंबर को एसटीएफ ने फेज-5 में चीमा अस्पताल के पास दोनों आरोपियों को 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पूछताछ में सामने आया था वे दिल्ली निवासी एक नाईजीरियन से हेरोइन लाकर मोहाली क्षेत्र के कालेजों में छात्रों को सप्लाई करते थे। मंगलवार को एसटीएफ ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 29, 61, 85 के तहत चालान पेश किया।