फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर की कंपनी द्वारा विकसित सेक्टर में पानी की समस्या गहराई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर की कंपनी द्वारा विकसित सेक्टर में पानी की समस्या
विज्ञापन

लोगों ने की नारेबाजी, तीन में से एक मोटर से हो रही इलाके में सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
मेयर की कंपनी द्वारा विकसित किए गए जेएलपीएल सेक्टर-90/91 में पानी की समस्या है। इस समस्या को लेकर सेक्टर के लोगों ने प्रदर्शन किया और कंपनी के एमडी व मेयर के खिलाफ नारेबाजी की।
जानकारी के मुताबिक, जेएलपीएल सेक्टर 90-91 की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान दलजीत सिंह की अगुवाई में योगा पार्क में प्रदर्शन किया गया। दलजीत सिंह ने बताया कि सेक्टर में तीन माह से पानी की समस्या है, जिससे सेक्टर निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सेक्टर में पानी की सप्लाई के लिए बिल्डर द्वारा तीन मोटर लगाई गई है। तीनों में से एक मोटर करीब तीन माह पहले और दूसरी करीब एक माह पहले जवाब दे गई है। अब जो तीसरी मोटर है उस पर दबाव ज्यादा है, इस कारण वह भी कुछ समय में खराब हो सकती है। ऐसा होने पर सेक्टर में पानी की सप्लाई बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि अब मौजूदा समय में उनको सिर्फ पांच घंटे पानी की सप्लाई मिल रही है, वह भी नाम मात्र है। इससे इलाके के लोग काफी परेशानी में हैं। पानी की समस्या को लेकर वह पिछले तीन माह से मेयर की कंपनी (जिसने सेक्टर का निर्माण किया है) से कई बार कह चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

एसोसिएशन का कहना है कि जो मेयर अपनी कंपनी द्वारा विकसित किए गए सेक्टरों की समस्या नहीं हल कर सकता, वह शहर की समस्या क्या हल करेगा। उनकी मांग है कि अगर पानी की समस्या हल न हुई तो उनको संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस मौके पर मोहन विज एसएस सिद्धू, मिस्टर तुली, परमजीत सिंह, गुरबीर सिंह बग्गा, नरिंदर बोपाराय, बलराज बराड़ रजीव शर्मा, कर्नल ढींढसा, कर्नल सुजलाना भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें