ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चमके शहर के छात्र
मोहाली। जयपुर में हुई दूसरी इंडिया ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में फेज-दो ज्ञान ज्योति ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने तीन गोल्ड, चार सिल्वर व ब्रांज मेडल जीतकर स्कूल व शहर का नाम रोशन किया है। स्कूल की प्रिंसिपल रणजीत बेदी ने बताया कि इस चैंपियनशिप में पूरे देश भर से 1200 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें से उनके स्कूल की तीसरी कक्षा के कमलप्रीत, पांचवी का वंश शर्मा और 7वीं कक्षा के जसकरन ने गोल्ड मेडल जीता है। जबकि 8वीं के इंदर सिंह, 7वीं के रमन बस्सी, 8वीं हार्दिक और 7वां का सुमित ने सिल्वर ने जीता। इसके अलावा भी हार्दिक, सुमित व वंश ने ब्रांज मेडल भी जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया है।