फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने डांटा तो 13 साल की बच्ची ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना पुलिस चौकी के तहत आते हरमिलाप नगर में 13 साल की बच्ची ने घर की दूसरी मंजिल में छत से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक बच्ची का नाम शगुन है जो हरमिलाप नगर में दुकान नंबर-41 के ऊपर बने घर में अपने परिजनों के साथ रहती थी। शगुन सातवीं कक्षा की पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि शगुन खेलने गई थी और वापस आने पर उसके परिजनों ने डांटा था। घटना शाम 6:15 बजे की है उस समय उसके परिजन नीचे दुकान पर थे। सूचना मिलने के बाद बलटाना चौकी से एएसआई पवन कुमार मौके पर पहुंचे जिन्होंने शव को डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया। एएसआई पवन कुमार ने बताया कि अभी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें